बंगाल में भाजपा की जीत पर सुचिता सिंह बोलीं— जनता ने विकास और मजबूत नेतृत्व पर लगाई मुहर
बुधवार, 6 मई 2026
Comment
पटना: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं Milestone Mrs Global International 2023, Mrs Asia International 2021 Crown Winner from Dubai with Various Subtitles, एवं Mrs India Photogenic Face Crown Winner from Delhi 2019 सुचिता सिंह ने बंगाल में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब राजनीति केवल नारों से नहीं, बल्कि कार्य, परिणाम और जनहित से तय होगी।
सुचिता सिंह ने भाजपा नेतृत्व, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत समर्पण, संघर्ष और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा, “जब जनता परिवर्तन का संकल्प लेती है, तब इतिहास स्वयं नई दिशा लिखता है।”
उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश बंगाल में विकास, महिला सुरक्षा, सुशासन और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
गौरतलब है कि सुचिता सिंह एक सक्रिय समाजसेविका हैं तथा रोटी बैंक पटना की सचिव के रूप में सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्हें देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित कार्यक्रमों, विशेषकर मुंबई एवं अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्स में, Showstopper, Judge एवं VIP Guest के रूप में आमंत्रित किया जाता है।
0 Response to "बंगाल में भाजपा की जीत पर सुचिता सिंह बोलीं— जनता ने विकास और मजबूत नेतृत्व पर लगाई मुहर"
एक टिप्पणी भेजें