-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचे प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य: भिखू भाई दलसानीया

सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचे प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य: भिखू भाई दलसानीया

पटना सिटी 05 मार्च। पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के चौक,ख़ाजेकलां मंडल पाटलिपुत्र परिषद,, जल्ला महावीर, पूर्व द्वार मंडल एम्पायर बैंक्वेट हॉल धवलपुरा चौकी के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह दो दिनों तक चलेगा। इसमें सात अलग अलग विषयों पर वर्ग चले । चौक ख़ाजेकलां मंडल में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी भिखू भाई दलसानीया, राज्यसभा सांसद शिवेश राम जल्ला महावीर, पूर्व द्वार मंडल में बिहार सरकार में सहकारिता विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किया।
पटना साहिब लोकसभा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के इतिहास,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने सरकार के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब लोकसभा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा व्यक्ति निर्माण में नहीं, राष्ट्र निर्माण में प्राथमिकता देती है।
प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि सरकार के जनधन योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना, उज्जवला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड , स्वच्छता के लिए घर घर शौचालय आम जनों के उत्थान में प्रमुख भूमिका निभा रही है।
कार्यकम का उद्घाटन भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित और वंदे मातरम गीत के गायन के साथ किया गया।
मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनों तक पहुंचाने की है। इसमें सात अलग अलग विषयों पर वर्ग का आयोजन किया गया। इन वर्ग में "वैचारिक अधिष्ठान" , "सरकार की उपलब्धियां और कार्यान्वयन", "कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि" , "इतिहास विभाग" , "कार्य पद्धति" "बूथ प्रबंधन" "सोशल मीडिया, ए आई, नमो ऐप, सरल ऐप", आदि विषय वस्तु पर मार्गदर्शन दिए गए।
कार्यक्रम के सफलता के लिए मंडल अध्यक्ष अमित कनोडीया नीतीश कुमार,महेश पासवान, जितेंद्र मेहता प्रयासरत रहे।
कार्यक्रम में पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश कुमार,पटना नगर निगम के पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, संजीव यादव प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल,पटना महानगर महामंत्री विनय केसरी, मंत्री स्मिता रानी, अविनाश पटेल,नित्यानंद चंद्रवंशी,सन्नी यादव ,रोशन मेहता, संजीव पटवा,शशि कांत शुक्ला, शानू मिश्रा,मीना विश्वकर्मा, निशा मेहता, सुनीता कुमारी, सुनीता गुप्ता, मो.फिरोज, बिरेंद्र सिंह, नीरज मिश्रा, अंजय साह सरिता देवी, चंद्रशेखर शर्मा, मुरारी राय, विनय कुमार, मनोज सिंहा, रघुनाथ गिरी उपस्थित रहे।

0 Response to "सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचे प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य: भिखू भाई दलसानीया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article