वार्षिक आम सभा की बैठक का सफल आयोजन किया गय,ादिव्यांगजनों के लिए वार्षिक खेल-कूद पंचांग 2026-27 जारी
रविवार, 19 अप्रैल 2026
Comment
बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार विकलांग खेल अकादमी ‘स्पेशल ओलम्पिक्स बिहार’, बिहार एबिलिंपिक एसोसिएशन, बिहार डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार नेत्रहीन खेल संघ, इण्डियन स्पोर्ट्स फेडेरेशन ऑफ ऑटिज्म, इण्डियन स्पोर्ट्स फेडेरेशन ऑफ सेरेब्रल पाल्सी, समर्पण, चाईल्ड कन्सर्न, बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटिज, एक्शन फॉर ऑल, रानी लक्ष्मी बाई महिला विकास समिति के तत्वाधान में वार्षिक आम सभा की बैठक का सफल आयोजन किया गया एवं वर्ष 2026-27 में वर्ष भर चलने वाली दिव्यांग खेल-कूद का वार्षिक कैलेण्डर आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को पूर्वाहण 11:30 बजे से राजमहल रिसोर्ट, भागवत नगर, कुम्हरार, पटना में जारी किया गया।
यह वार्षिक आम सभा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, खेल विकास, पुनर्वास और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। वर्ष 2026–27 का खेल कैलेंडर राज्य में दिव्यांग खेल को नई गति देगा।
आज के वार्षिक आम सभा की बैठक के मुख्य अतिथि श्री समीर कुमार महासेठ (पूर्व विधायक मधुबनी सह पूर्व उद्योग मंत्री बिहार सरकार) विशिष्ट अतिथि डॉ० शिवाजी कुमार (पूर्व राज्य आयुक्त नि:शक्तता सह अध्यक्ष बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोशिएशन), ईं० अजय यादव (समाजसेवी सह संरक्षक समर्पण)
कमल कुमार चौबे (अध्यक्ष,बिहार पी०डब्ल्यू०डी० संघ), नरेश चौधरी ( उपाध्यक्ष, बिहार पी०डब्ल्यू०डी० संघ), प्रदीप कुमार (वनवासी आश्रम), श्रीमति मधु श्रीवास्तवा (अध्यक्ष सिविल सोसाईटी फोरम), श्रीमति उषा मनाकी (अध्यक्ष, रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति) श्रीमती पिंकी यादव (पार्षद वार्ड 32) के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया साथ हि वार्षिक खेल-कूद कैलेण्डर 2026-27 जारी किया गया। मौके मोती लाल सिंह (कोषाध्यक्ष बिहार पी०डब्ल्यू०डी०संघ), संतोष कुमार सिन्हा (सचिव,चाईल्ड कन्सर्न), लक्ष्मीकान्त कुमार (सचिव समर्पण) लालु तुरहा (मिडिया प्रभारी), रीता रानी प्रसाद (अध्यक्ष, गया जिला पी०डब्लू०डी०संघ) जोशी कुमार (महासचिव बिहार पी०डब्ल्यू०डी० संघ), बिनय कुमार श्रीवास्तवा (संरक्षक, बिहार पी०डब्ल्यू०डी० संघ), देवेन्द्र विद्यार्थी, विकाश कुमार (कानूनी सलाहकार), रीना देवी, मैरी सिन्हा, दिवाकर कुमार यादव, राम ईश्वर चौबे, कृष्ण कुमार गुप्ता, शिव कुमार (तलाश कन्भेनर), कमलेश कुमार साथ ही सभी 38 जिलो से जिला यूनिट के 500 से अधिक अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारी सदस्यगण, दिव्यांग खिलाड़ी, अभिभावकगण, समाजसेवी, खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे। सभी ने अपनी-अपनी बातों को रखा।
मुख्य अतिथि समीर कुमार महासेठ ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पेंशन, कौशल विकास, सहायक उपकरण, छात्रवृत्ति तथा स्वरोजगार से जुड़ी अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान से परिपूर्ण जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है। सरकार चाहती है कि कोई भी दिव्यांगजन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
डॉ शिवाजी कुमार ने बताया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े दिव्यांगजनों तक योजनाओं और अवसरों को पहुँचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजन अभी भी कई बार जानकारी और संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं, इसलिए जागरूकता अभियान को और तेज करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सामाजिक पहचान को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। खेलों के माध्यम से दिव्यांगजन न केवल शारीरिक रूप से सशक्त होते हैं बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आत्मविश्वास भी विकसित होता है।
ई० अजय यादव ने बताया कि राज्य के सभी प्रकार के दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास एवं उनके अधिकारों की रक्षा, पुनर्वास एवं समाज के मुख्य धारा में जोड़ने हेतु कार्य निरंतर जारी है। दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहयोग और सतत प्रयासों से दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए हर संभव कदम आगे भी जारी रहेगा, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी पहचान स्थापित कर सकें।
प्रदीप कुमार ने बताया कि वनवासी आश्रम द्वारा समाज के वंचित एवं दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि पहले समाज में दिव्यांगजनों को नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन अब दिव्यांगजन अपने मजबूत इरादा से खुद को बुलंद कर रहे हैं। स्थिति यह है कि दिव्यांगजन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है।
आज के आम सभा की बैठक में दिव्यांगजनों के सर्वांगिन विकास एवं समाज के मुख्यधारा से जोड़ने पर चर्चा की गयी तथा उन्हें स्वाबलंबन बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही साल भर चलने वाली दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का वार्षिक खेल कैलेण्डर 2026-27 जारी किया गया।
आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ० शिवाजी कुमार, संतोष कुमार सिन्हा लालू तुरहा एवं धन्यवाद ज्ञापन मोती लाल सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रहलाद कुमार, अमित कुमार, शेखर चौरसिया, कन्हैया कुमार, जितेन्द्र राय, एवं सभी भॉलिंटिर का महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।
भवदीय,
डॉ० शिवाजी कुमार
फाउण्डर सह अध्यक्ष, बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन,
न्यूबहादुरपुर, बाजार समिति रोड, राजेन्द्र नगर पटना-800016
मो० 9431015499
Email: paralympicbihar@gmail.com
0 Response to "वार्षिक आम सभा की बैठक का सफल आयोजन किया गय,ादिव्यांगजनों के लिए वार्षिक खेल-कूद पंचांग 2026-27 जारी "
एक टिप्पणी भेजें