पटना में अंबेडकर नेशनल कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की 135वीं जयंती
बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Comment
आज पूरे देश में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. इसी कड़ी में राजधानी पटना में अंबेडकर नेशनल कांग्रेस की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया.पटना स्थित अंबेडकर नेशनल कांग्रेस के कार्यालय में आज सुबह से ही भारी उत्साह देखने को मिला. ढोल-नगाड़ों और 'जय भीम' के नारों के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई गई. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस समारोह का मुख्य उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के समानता और न्याय के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना था.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबेडकर नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष H.F हाशमी ने कहा "आज का दिन हमारे लिए संकल्प लेने का दिन है. बाबा साहब ने हमें जो संविधान और अधिकार दिए हैं, उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. मैं यह प्रतिज्ञा करता हूँ कि बाबा साहब के क्रांतिकारी विचारों को जन-जन तक पहुँचाऊंगा और उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के वंचित वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करता रहूँगा."
0 Response to "पटना में अंबेडकर नेशनल कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की 135वीं जयंती"
एक टिप्पणी भेजें