-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

26 मार्च, आज सम्राट अशोक विचार मंच के तत्वदान में आधुनिक भारत का निर्माता महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक प्रियदर्शी का जयंती समारोह पटना सिटी के चैनपुर धवलपुरा मोहल्ले के कुशवाहा पंचायत भवन में धूमधाम से मनाया गया

26 मार्च, आज सम्राट अशोक विचार मंच के तत्वदान में आधुनिक भारत का निर्माता महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक प्रियदर्शी का जयंती समारोह पटना सिटी के चैनपुर धवलपुरा मोहल्ले के कुशवाहा पंचायत भवन में धूमधाम से मनाया गया

 26 मार्च, आज सम्राट अशोक विचार मंच के तत्वदान में आधुनिक भारत का निर्माता महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक प्रियदर्शी का जयंती समारोह पटना सिटी के चैनपुर धवलपुरा मोहल्ले के कुशवाहा पंचायत भवन में धूमधाम से मनाया गया ऐसे मौके पर सम्राट अशोक की जीवनी एवं उनके 41 वर्षों के शासन कार्यकाल के व्यवस्था पर चर्चा हुआ जयंती समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी अजय कुमार मेहता एवं संचालन मुन्ना मेहता ने किया । ऐसे मौके पर परिचर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह पार्षद प्रदीप मेहता अपने संबोधन में कहा कि इतिहासकारों का मानना है आज का पटना और कल का पाटलिपुत्र से ही सम्राट अशोक अपने 41 वर्ष के शासन काल में भारत की सीमा को उत्तर में हिमालय, कश्मीर और नेपाल, तक दक्षिण में मैसूर तक, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक एव पश्चिम में अरब के खड़ी तक और उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान तक और उत्तर पूर्व में ब्रह्मपुत्र तक फैलाया था ।सम्राट अशोक ने राजा अभिषेक के आठवे साल में कॉलिंग पर चढ़ाई की थी इस युद्ध में लगभग 1 लाख सैनिक मारे गए थे और लगभग एक लाख घायल भी हुए थे यह युद्ध का दृश्य अशोक के दिल पर भारी पड़ा और उसने फिर भविष्य में कभी युद्ध नहीं करने की शपथ ले लिया। कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना लिया और बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को अनुकरण करने लगा वे अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए श्रीलंका नेपाल कई देशों में प्रचार प्रसार के लिए भेजा। सम्राट अशोक के लोकप्रियता 232 ईसा पूर्व पूरे देश और दुनिया में फैली थी उन्होंने अशोक चक्र को राज्य चिन्ह के रूप में अपनाया था और आज राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के रूप में राष्ट्रीय झंडे पर अंकित है।
जयंती समारोह में पार्षद सुनीता देवी, पार्षद तारा देवी ज्योति मेहता, शिक्षाविद विजय सिंह यादव, विनायक केसरी, दुर्गा प्रसाद,सुजीत मेहता, जेपी मेहता, श्रवण मेहता, सुजीत कुशवाहा टिंकू मेहता, अनिल मेहता इत्यादि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित। सभी वक्ता ने एक स्वर से मांग किया कि पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र किया जाए।
        

0 Response to "26 मार्च, आज सम्राट अशोक विचार मंच के तत्वदान में आधुनिक भारत का निर्माता महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक प्रियदर्शी का जयंती समारोह पटना सिटी के चैनपुर धवलपुरा मोहल्ले के कुशवाहा पंचायत भवन में धूमधाम से मनाया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article