-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मना

वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मना

*वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मना*
पटना, 26 दिसंबर। वनवासी कल्याण आश्रम का 73वां स्थापना दिवस कार्यक्रम पटना के बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव बिहार ने कहा कि भारत पुरातन देश है लेकिन इसकी एकात्मता एवं अखंडता दुनिया को रास नहीं आती। इसे समाप्त करने का षड्यंत्र लगातार चलता रहा है। मुस्लिम और ईसाइयों के काल के समाप्त होने के बाद जब देश स्वाधीन हुआ तो यहां पर छद्म रूप से विखंडन कार्य शक्तियां सक्रिय हुई। धर्मांतरण उनका एक प्रमुख माध्यम है। परंतु भारत की एकता और अखंडता के लिए भी कई संगठन लगातार सक्रिय हैं। सबों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है कि आज भी अपना देश अखंडित है और प्रगति के राह पर नित्य अग्रसर है। उन प्रयासों में श्रद्धेय बाला साहब देशपांडे जी का योगदान अप्रतिम है। उन्होंने सरकारी नौकरी का त्याग कर वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की। आज उनके प्रयास से देश में 233 छात्रावास और लगभग 20 हज़ार सेवा प्रकल्प चल रहे हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ मोहन सिंह ने वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यों की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि गत 73 वर्षों से वन बंधुओं के बीच शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं जागरूकता के क्षेत्र में कल्याण आश्रम अभूतपूर्व कार्य किया है। वनवासी, ग्रामवासी और नगरवासी सभी भारत माता की संतान हैं। वनवासी कल्याण आश्रम ने नगरवासी और वनवासियों के बीच समन्वय का भी अच्छा कार्य किया है। यह कल्याण आश्रम के प्रयत्नों का ही परिणाम है कि आज नगरवासी वनवासियों की पीड़ा को बेहतर ढंग से समझते हैं और यथासंभव मदद करते हैं। 

ज्ञात हो कि इसी दिन वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना रमाकांत केशव देशपांडे उपाख्य बाला साहब देशपांडे ने 1952 में छत्तीसगढ़ के रायपुर में की थी। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा प्रतिवर्ष वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। देवयोग से इसी दिन श्रद्धेय बाला साहब देशपांडे जी की जयंती भी है। श्रद्धेय बाला साहब देशपांडे ने अपना जीवन वन बंधुओं की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार के प्रांत संघचालक राजकुमार सिन्हा जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने धर्मांतरण से होनेवाले खतरों के प्रति लोगों को सचेत किया। मंच पर नगरीय आयाम प्रमुख प्रदीप कुमार, छपरा की विधायक मुन्नी कुमारी, कटोरिया के विधायक प्रदीप कुमार टुडू, पटना महानगर की मेयर सीता साहू भी उपस्थित थी। 
कार्यक्रम में कल्याण आश्रम के प्रांत निधि प्रमुख अरविन्द खंडेलवाल, प्रान्त प्रचार प्रमुख आशुतोष कुमार, पटना महानगर के अध्यक्ष रवीन्द्र प्रियदर्शी, पटना महानगर के सचिव डा. राहुल कुमार,वरिष्ठ रंगकर्मी संजय सिन्हा,प्रियंवदा केसरी फिल्म समीक्षक प्रशांत रंजन, संजय वर्णवाल, मनीष कुमार, बी.एन. पाण्डेय प्रांत कार्यकारणी सदस्य, प्रिन्स राजू समाजसेवी, मुकेश कुमार जैन (टोनी) सचिव बिहार चैम्बर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

0 Response to "वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मना"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article