-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

विकास बने युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई

विकास बने युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई


 विकास बने युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई

NALANDA:-युवा जदयू, नालन्दा के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास कुमार को युवा जदयू बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बुधवार को जदयू नेताओं ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विकास कुमार 2011 से जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। इन्होंने छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वर्ष 2013 में हुए छात्र संघ चुनाव में एस. यू. कॉलेज, हिलसा से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। उसके बाद छात्र जदयू में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी व छात्र हित में अनेकों कार्य किये। पार्टी के प्रति निष्ठा, लग्न व संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए, इन्हें नालन्दा युवा जदयू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। अब इन्हें युवा जदयू बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया है। जो इनकी कार्यकुशलता को प्रदर्शित करता है। यह सम्मान व दायित्व देकर जदयू ने युवाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। 

विकास कुमार ने कहा कि पार्टी ने साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी है यह काम जदयू में ही संभव है। पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का कोशिश करूंगा। बिहार में हर तबके के उत्थान के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेहतरीन नीतियों के चलते बिहार निरंतर प्रगति कर रहा है। सरकारी शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए नीतीश सरकार रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। आज देश का हर युवा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दे रहा है।


विकास कुमार ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए पार्टी के सर्वमान्य नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री व विधायक हरिनारायण सिंह, विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद नीरज कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, राष्ट्रीय महासचिव ई0 सुनील कुमार, राजीव रंजन पटेल, अस्थावां विधायक जितेंद्र कुमार, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण, राजगीर विधायक कौशल किशोर, पूर्व विधायक चंद्रसेन कुमार, युवा जदयू प्रभारी मनीष कुमार, युवा जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, नालन्दा जिला जदयू अध्यक्ष मो0 अरशद सहित सभी वरीय नेताओं का आभार व्यक्त किया है।


बधाई देने वालों में, हिलसा मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, हिलसा पश्चिमी जिला परिषद प्रतिनिधि संजय मुखिया, मकरौता मुखिया निरंजन कुमार, युवा जदयू, नालन्दा जिलाध्यक्ष धीरज पटेल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बसुंधरा कुमारी, तकनीकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चिंटू महतो, युवा जदयू, नालन्दा पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज भारती, मनीष यादव, राजकुमार भारती, कुंदन कुमार, रेखा कुमारी, रोहित सिंह, सरमेरा उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू पटेल,रूपेश पटेल, रजनीश ठाकुर, सौरभ किशोर, रिशु पटेल, आशीष कुमार, चंदन कुमार, नीरज कुमार, विक्रम पटेल, अभिषेक कुमार, पवन कुमार, डब्लू कुशवाहा, पिंकू कुमार, सुभाष बाबा, धर्मेंद्र कुमार, अमित पटेल, अमन कुमार, उज्ज्वल पासवान, बंटी कुमार, राजीव कुमार, अजित प्रसाद, रमाकान्त पांडेय, पवन कुशवाहा, हिमांशु कुमार, नवीन कुमार, पप्पू यादव, सोनू कुमार, राहुल कुमार, सुजीत कुमार, अविनाश कुमार, गौरव कुमार, पूजा कुमारी, अनमोल वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने उनके मनोनयन पर बधाई दी।

0 Response to "विकास बने युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article