पटना केमिस्ट्स एण्ड इनिस्ट्स एसोसियेशन का नवनिर्मित कार्यालय का हुआ उद्घाटन
रविवार, 7 अगस्त 2022
Comment
आज दिनांक 07/08/2022 दिन रविवार को पटना केमिस्ट्स एण्ड इनिस्ट्स एसोसियेशन का नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन महिमा प्लेस दुकान संख्या 281 द्वितिया तल गोविन्द मित्रा रोड स्थित, बिहार केमिस्ट्स एण्ड इनिस्ट्स एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री परसन कुमार सिंह जी के कर कमलों से संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्री उत्पल कुमार सेन, बी.सी.डी.ए. के संरक्षक तथा विशिष्ठ अतिथि श्री प्रदीप कुमार चौरसिया, बी.सी.डी.ए. के महासचिव उपस्थित हुए। पी.सी.डी.ए. के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार यादव तथा सचिव श्री राजेश कुमार आर्या जी ने सभी गणमान्य अतिथि एवं सभी दवा दुकानदारों का अभिनन्दन किया पी.सी.डी.ए. के उपाध्यक्ष श्री के. एम. पी. सिंह, संयुक्त सचिव श्री के. एम. संथालिया, संगठन सचिव श्री जय प्रकाश अमिताभ, प्रशासनिक सचिव श्री अनिल कुमार गुप्ता, पी.आर.ओ श्री अमरदीप कुमार पप्पु, मिडिया प्रभारी राजिव एवं ऋषि खन्ना उपस्थित थे।
0 Response to "पटना केमिस्ट्स एण्ड इनिस्ट्स एसोसियेशन का नवनिर्मित कार्यालय का हुआ उद्घाटन"
एक टिप्पणी भेजें