बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान ने पटना में आयोजित इंडियास्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता-पूर्व में 98 विजेताओं को सम्मानित किया
*बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान ने पटना में आयोजित इंडियास्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता-पूर्व में 98 विजेताओं को सम्मानित किया*
· कुल 50 उम्मीदवारों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि 48ने रजत पदक प्राप्त किया
· 98 को विजेता घोषित किया गया है जो इंडियास्किल्स नेशनल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे
· चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 245 युवाओं ने 42 कौशल में भाग लिया
पटना, 23 अक्टूबर 2021: चार दिनों के उत्साह और धैर्य के शानदार प्रदर्शन के बाद, 8 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के 98 उम्मीदवारों को इंडियास्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता-पूर्व का विजेता घोषित किया गया। बिहार के महामहिम राज्यपाल, श्री फागू चौहान ने आज बापू सभाघर, पटना में इंडियास्किल्स 2021 क्षेत्रीय प्रतियोगिता-पूर्व के विजेताओं को सम्मानित किया और उनमें से प्रत्येक को स्वर्ण पदक के साथ 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। प्रथम उपविजेता को 11,000 रुपये और एक रजत पदक दिया गया।
पूर्वी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, बिहार, झारखंड, मिजोरम, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल थे। इस क्षेत्रीय प्रतियोगित के विजेता दिसंबर 2021 में निर्धारित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी अक्टूबर 2022 में शंघाई, चीन में होने वाली वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में प्रवेश करेंगे।
क्षेत्रीय (पूर्व) फिनाले में श्री जिबेश कुमार, माननीय श्रम संसाधन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार; श्री नितिन नबीन, माननीय सड़क निर्माण विभाग, बिहार सरकार के मंत्री; श्री अतुल तिवारी, अपर सचिव, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार; श्रीमती वंदना किनी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिहार सरकार, श्रम आयुक्त सुश्री रंजीता, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सीनियर हेड श्री जयकांत सिंह और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के निदेशक श्री टीएन सिंह उपस्थित थे.
बिहार के महामहिम राज्यपाल, श्री फागू चौहान ने कहा, “प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित उत्साह और उच्च भावना को देखकर मुझे खुशी हो रही है। पिछले तीन दिनों में प्रतिभागियों द्वारा दिखाए गए कौशल को देखना सुखद है। इंडियास्किल्स न केवल एक प्रतियोगिता है, बल्कि एक मंच है, जो दुनिया को भारत की क्षमताओं को दिखाने में सक्षम बनाता है। मैं राष्ट्रीय और विश्व कौशल प्रतियोगिता में भी विजेताओं के कौशल प्रदर्शन की आशा करता हूं। मैं सभी प्रतिभागियों को बधाई देता हूं और विजेताओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विजेताओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बिहार सरकार के श्रम संसाधन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के माननीय मंत्री श्री जिबेश कुमार ने कहा, “मुझे विश्वास है कि यह क्षेत्रीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का चयन करने में मदद करेगी। क्षेत्रीय प्रतियोगिता युवाओं को कौशल सीखने और अनुभव प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। देश में कुशल युवाओं की ताकत से हम 'विश्व की कौशल राजधानी' बन सकते हैं। जितना अधिक हम युवाओं को कौशल देंगे, उन्हें नए कौशल अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे, उतना ही हम भारत के स्किल ईकोसिस्टम का विस्तार करने में सक्षम होंगे।"
बिहार सरकार के सड़क निर्माण विभाग के माननीय मंत्री श्री नितिन नवीन ने कहा, “भारत कौशल प्रतियोगिता में, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुशल युवा अपने-अपने ट्रेडों में प्रतिस्पर्धा करते हैं। मैं कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के प्रयासों की तहे दिल से सराहना करता हूं। हमारे देश की युवा प्रतिभाओं की क्षमता को पहचानने और उन्हें निखारने के लिए आपके प्रयास महत्वपूर्ण हैं। बिहार सरकार युवाओं को बढ़ावा देना जारी रखेगी। क्षेत्रीय प्रतियोगिता के सफल समापन को सुनिश्चित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।”
कुकिंग, रेस्टोरेंट सर्विस, कन्फेक्शनरी/पेस्ट्री कुक, ब्यूटी थेरेपी, हेयरड्रेसिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिजाइन (सीएडी), वेब डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, ग्राफिक डिजाइन टेक्नोलॉजी, मोबाइल रोबोटिक्स समेत 42 स्किल्स में 240 से अधिक उम्मीदवारों ने 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया।
अगली क्षेत्रीय प्रतियोगिता गांधीनगर (पश्चिम) में होगी, उसके बाद चंडीगढ़ (उत्तर) और विशाखापत्तनम (दक्षिण) में होगी। इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर 2021 में बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित की जाएगी। इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता को अक्टूबर 2022 में वर्ल्डस्किल्स शंघाई में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
250,000 से अधिक पंजीकरणों के साथ, इंडियास्किल्स 2021 की शुरुआत अगस्त-सितंबर में जिला और राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ हुई थी। इस साल, इंडियास्किल्स रीजनल 5 क्षेत्रों के 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 1,500 प्रतिभागियों को एक साथ लाएगा। उम्मीदवारों को बूट कैंप और प्रोजेक्ट-आधारित प्रशिक्षण, उद्योग और कॉर्पोरेट प्रशिक्षण, उद्योगों के लिए एक्सपोज़र विज़िट, माइंड कोचिंग और व्यक्तित्व विकास जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से बहु-स्तरीय उद्योग प्रशिक्षण दिया जाता है। एनएसडीसी, सेक्टर स्किल काउंसिल (एसएससी) और सहयोगी संस्थानों के माध्यम से उम्मीदवारों को न केवल प्रतियोगिता के लिए बल्कि भविष्य के प्रयासों के लिए भी प्रशिक्षित करता है, ताकि उन्हें नौकरी के लिए तैयार किया जा सके।
वर्ल्डस्किल्स, कौशल उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण मानक, एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है जिसमें 80 से अधिक देशों की भागीदारी दर्ज है। दुनिया भर के कुशल और प्रतिभाशाली युवा कई ट्रेडों में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करते हैं। 2019 में रूस के कज़ान में आयोजित वर्ल्डस्किल्स के पिछले संस्करण में, भारत वैश्विक आयोजन में भाग लेने वाले 63 देशों में से 13 वें स्थान पर था। 1,350 से अधिक उम्मीदवारों ने 56 कौशल में भाग लिया, और टीम इंडिया ने 15 उत्कृष्टता पदक के साथ चार पदक (एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य पदक) जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।
नीचे राज्यवार पदक तालिका है।
राज्य
स्वर्ण
रजत
बिहार
5
6
पश्चिम बंगाल
4
1
असम
10
4
झारखंड
3
1
मिजोरम
3
6
उड़ीसा
23
20
0 Response to "बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान ने पटना में आयोजित इंडियास्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता-पूर्व में 98 विजेताओं को सम्मानित किया"
एक टिप्पणी भेजें