-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

भारतीय पंचायती राज पार्टी के संयोजक एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से की अपील कहा  covid 19 में करें लोगों की मदद

भारतीय पंचायती राज पार्टी के संयोजक एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से की अपील कहा covid 19 में करें लोगों की मदद

 



भारतीय पंचायती राज पार्टी के संयोजक एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री अरुण कुमार ने कोविड-19 महामारी के युद्ध में लड़ रहे तमाम चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों प्रशासनिक पदाधिकारियों प्रबुद्ध नागरिकों से धैर्य संयम एवं मानवता पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है |नर ही नारायण का स्वरूप होता है |विपदा की इस घड़ी में तमाम बुद्धिजीवियों एवं आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से कोविड-19 से जूझ रहे लोगों को अपने _अपने स्तर से मदद करने की अपील की हैै| इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान शेखपुरा पटना परिसर में कोविड-19 से प्रभावित जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त रसोई वितरण का शुभारंभ करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बिना किसी भेदभाव के मानव हित में कार्य किया जाए आज के परिदृश्य में राजनीतिक कि नहीं वन सेवा भाव की भावना होनी चाहिए|





बिहार के अपने समस्त पद्दारको को एवं सदस्यों से तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों के जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अस्पतालों का नियमित दौरा करने और पीड़ित जनता एवं स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकताओं को अपनी क्षमता के अनुसार पूरा करने में अपना सहयोग देने की अपील की हैै| अंत में श्री अरुण कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान मृत लोगों के प्रति मेरी पार्टी गहरी संवेदना व्यक्त करती है ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि मृत लोगों के परिवार को ईश्वर दुख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें|


1 Response to "भारतीय पंचायती राज पार्टी के संयोजक एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से की अपील कहा covid 19 में करें लोगों की मदद"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article