मोहम्मद तौफीक ने किया 'Pocket Play Cafe' का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे मॉकटेल्स, स्नूकर और पूल
बुधवार, 20 मई 2026
Comment
पटना सिटी के युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खबर आ रही है! अगर आप भी वीकेंड पर दोस्तों के साथ चिल करने या गेमिंग का शौक रखते हैं, तो आपका नया ठिकाना अब तैयार हो चुका है।पटना सिटी के ऐतिहासिक मंगल तालाब के पास 'पॉकेट प्ले कैफे' (Pocket Play Cafe) का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस नए आउटलेट का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसमें इलाके के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कैफे के संचालक मोहम्मद तौफीक ने बताया कि अब सिटी के यंगस्टर्स को गेमिंग और चिल करने के लिए बोरिंग रोड या पटना के मुख्य इलाकों में जाने की जरूरत नहीं होगी। इस कैफे में स्नूकर (Snooker), 8-बॉल पूल (8 Ball Pool), शानदार मॉकटेल्स (Mocktails) और हुक्का समेत सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं।इस उद्घाटन समारोह के दौरान मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद लड्डन, मोहम्मद अलाउद्दीन और राजू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय युवाओं में इस नए स्पॉट को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है।
0 Response to "मोहम्मद तौफीक ने किया 'Pocket Play Cafe' का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे मॉकटेल्स, स्नूकर और पूल"
एक टिप्पणी भेजें