-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

वरिष्ठ नेता समाजसेवी सौरभ सम्राट दांगी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

वरिष्ठ नेता समाजसेवी सौरभ सम्राट दांगी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकप्रिय मिलनसार नेता माननीय सांसद श्री नीतिन नवीन जी से आशीर्वाद लेकर वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ सम्राट दांगी ने भाजपा की सदस्यता ली। 
     इस अवसर पर भाजपा नेता सौरभ सम्राट दांगी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता श्री नीतिन नवीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, जिस तरह से भाजपा में एक पिछड़े समाज से आने वाले व्यक्ति श्री सम्राट चौधरी जी को मुख्यमंत्री बनाया गया वो एक मिसाल है। इसी से प्रभावित होकर आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी नई पारी के लिए लोगों से समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की। सदस्यता ग्रहण के दौरान उनके साथ सोशल वर्कर विशाल कुमार जी, ललन गुप्ता जी, मुकेश पटेल जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

0 Response to "वरिष्ठ नेता समाजसेवी सौरभ सम्राट दांगी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article