पटना सिटी: भागवत कथा के छठे दिन धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, महारास में झूमे श्रद्धालु
शुक्रवार, 22 मई 2026
Comment
भागवत कथा के छठे दिन हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, महारास ने भक्तों को किया भाव-विभोर छोटी पटन देवी लें पटना सिटी साधन धाम में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन की कथा में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विवाह प्रसंग के दौरान पूरा कथा पंडाल भक्ति के सागर में डूब गया और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंगकथा के मुख्य वक्ता पूज्य श्री चंदन कृष्ण शास्त्री जी महाराज जी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रुक्मिणी जी का श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम और समर्पण इस बात का प्रतीक है कि यदि भक्त सच्चे मन से ईश्वर को पुकारे, तो वे अवश्य सहायता करते हैं। विवाह प्रसंग के दौरान पंडाल में भव्य झांकियां सजाई गईं और मुख्य यजमान मनीष अग्रवाल एवं साधन धाम के समस्त पदाधिकारी गण सहित सभी उपस्थित भक्तों ने वर-वधू के रूप में सजे भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, पूज्य महाराज श्री के कलाकारों द्वारा गायन पे राम संजीवन ऑर्गन पे तुलसी बल्लभ तबला पर प्रदीप मिश्रा के भजनों। ने सभी श्रद्धालुओं झूमने को रोक ना सके महारास लीला का वर्णनइससे पूर्व, कथा में भगवान कृष्ण की रासलीला का प्रसंग सुनाया गया। आचार्य पूज्य महाराज श्रीजी ने विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि महारास जीव (गोपियों) और ब्रह्म (श्रीकृष्ण) के मिलन की अलौकिक अवस्था है। जो भी भक्त प्रभु के इन लीला प्रसंगों को सुनता है, उसके सारे सांसारिक बंधन कट जाते हैं। कथा के दौरान मथुरा प्रस्थान, कंस वध और शिक्षा ग्रहण करने के प्रसंगों का भी सुंदर रूप से वर्णन किया गया।भक्तों की उमड़ी भीड़ छठे दिन की कथा का मुख्य आकर्षण पुष्प वर्षा और विवाह उत्सव के पारंपरिक गीत रहे।इसे सफल बनाने मे सुरेश अरोड़ा अनन्त अरोड़ा मनीष अग्रवाल देवानंद तिवारी राजकुमार तीवारी गौतम बिजपुरिया रामलाल खेतान ललित अरोड़ा हिमांशु अरोड़ा सरज कपूर सक्रिय राहें
0 Response to "पटना सिटी: भागवत कथा के छठे दिन धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, महारास में झूमे श्रद्धालु"
एक टिप्पणी भेजें