-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

बिहार के पर्यटन मंत्री केदारनाथ तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

बिहार के पर्यटन मंत्री केदारनाथ तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

 बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री केदारनाथ तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त पटना साहिब के ग्रन्थी सिंह द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भंेटकर सम्मानिन्त किया।
सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों में गुरुघर के प्रति पूर्ण आस्था है जिसके चलते सभी गुरु महाराज का शुकराना करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज पर्यटन मंत्री नतमस्तक होने के लिए तख्त साहिब आए हैं। इससे पूर्व स्वयं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भूमि सुधार मंत्री दिलीप जयसवाल, शिक्षा मंत्री सहित अनेक और मंत्री भी नतमस्तक होकर गए हैं।
उन्हांेने बताया कि पर्यटन मंत्रालय केे विशेष सहयोग से गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी को मुख्य रखते हुए समागम करवाए गए थे और इसके अतिरिक्त समय समय पर पर्यटन मंत्रालय का सहयोग तख्त साहिब कमेटी को संगत की सुविधा हेतु मिलता रहता है और आज माननीय मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया है कि आगे भी जो सेवा पर्यटन मंत्रालय की लगाई जायेगी उसे पूरा किया जायेगा।

0 Response to "बिहार के पर्यटन मंत्री केदारनाथ तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article