-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

ललित नारायण मिश्रा संस्थान (LNMI) में दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आगाज़; C-DAC के साथ संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम लॉन्च

ललित नारायण मिश्रा संस्थान (LNMI) में दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आगाज़; C-DAC के साथ संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम लॉन्च

ललित नारायण मिश्रा संस्थान (LNMI) में दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आगाज़; C-DAC के साथ संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम लॉन्च
पटना | 20 जनवरी 2026
ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (LNMI), पटना में आज दो-दिवसीय विशेष कार्यक्रम का हाइब्रिड मोड में भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के केंद्र में "द फ्यूचर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: अपॉर्चुनिटी एंड चैलेंजेस" विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और MCA छात्रों के लिए C-DAC के सहयोग से संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम (Joint Certification Program) का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम का आधिकारिक आरंभ मुख्य अतिथि श्री मिहिर कुमार सिंह (विकास आयुक्त, बिहार), संस्थान की निदेशक डॉ. एन. विजयलक्ष्मी (भा०प्र०से०) एवं डॉ. एस. सिद्धार्थ (IAS) पूर्व विकास आयुक्त और श्री अभिनव दीक्षित (निदेशक, C-DAC) ने किया। 
, कुलसचिव श्री सुधीर कुमार, डॉ. चंद्रा सिंह (डीन, LNMI), सहायक प्राध्यापक सह उप-कुलसचिव डॉ. प्रीति सिंह भी उपस्थित थे।

उद्घाटन सत्र के पश्चात संस्थान के सेमिनार हॉल में तकनीकी सत्र (Technical Session) का आयोजन किया गया। इस सत्र में दुनिया भर के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों ने की-नोट स्पीकर (Keynote Speakers) के रूप में अपने विचार साझा किए:

रितु अरोड़ा (यूनिवर्सिटी ऑफ लुइसविले, अमेरिका)
प्रो० मधुलिका अजय सोनावाने (कावायात्री बहिनाबाद चौधरी नॉर्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी,जलगांव)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मिहिर कुमार सिंह (विकास आयुक्त, बिहार) ने उपस्थित जनसमूह और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा:
"आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था का इंजन बन चुका है। बिहार सरकार सुशासन (Governance) और विकास की गति को तेज करने के लिए नई तकनीकों को अपनाने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। LNMI द्वारा C-DAC के साथ मिलकर शुरू किया गया यह संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम हमारे युवाओं के लिए रोजगार के असीम द्वार खोलेगा। छात्रों को चाहिए कि वे केवल तकनीक के उपभोक्ता न बनकर उसके निर्माता बनें। इस तरह के आयोजनों से राज्य में एक सुदृढ़ 'टेक्नोलॉजी ईकोसिस्टम' तैयार होगा, जो आने वाले समय में डिजिटल क्रांति को नई दिशा देगा।"

AI की प्रासंगिकता: विशेषज्ञों ने आधुनिक दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और इसके माध्यम से आने वाले बदलावों पर चर्चा की। वक्ताओं ने तकनीकी नवाचारों से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और संभावनाओं के प्रति छात्रों को जागरूक किया।

C-DAC के साथ साझा पहल: C-DAC के निदेशक श्री अभिनव दीक्षित ने बताया कि MCA छात्रों के लिए शुरू किया गया यह संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम उन्हें इंडस्ट्री की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगा और उनके कौशल विकास में सहायक होगा।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन: डॉ. एस. सिद्धार्थ (IAS) और श्री मिहिर कुमार सिंह ने छात्रों को भविष्य की तकनीक के अनुकूल खुद को ढालने के लिए प्रेरित किया।

केपीएमजी के AI विषय के विशेषज्ञ श्री ब्रिजेंद्र के द्वारा छात्रों के बीच AI की जरूरत एवं भविष्य में इसके होने वाले बदलाव विषय पर व्याख्यान किया गया।

संस्थान की निदेशक डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि यह दो-दिवसीय आयोजन संस्थान के छात्रों के लिए शोध और तकनीकी समझ के नए आयाम खोलेगा। 
यह कार्यक्रम कल भी जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न तकनीकी सत्रों और शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा।

डॉ. प्रीति सिंह धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह दो-दिवसीय आयोजन संस्थान के शैक्षणिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा और युवाओ को रोजगार का एक नया प्लेटफॉर्म प्राप्त होगा।

इश कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने संस्थान के उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दी।

0 Response to "ललित नारायण मिश्रा संस्थान (LNMI) में दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आगाज़; C-DAC के साथ संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम लॉन्च"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article