-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

देश की पहली एनिमेटेड फ़िल्म ‘तीर्थंकर’ तैयार प्रीमियर शो पटना में- दीपावली के बाद 100 सिनेमाघरों में होगी रिलीज़**

देश की पहली एनिमेटेड फ़िल्म ‘तीर्थंकर’ तैयार प्रीमियर शो पटना में- दीपावली के बाद 100 सिनेमाघरों में होगी रिलीज़**

  
जैन धर्म की अनादिकालीन परंपरा और 24 तीर्थंकरों के दिव्य जीवन पर आधारित देश की पहली एनिमेटेड फ़िल्म *‘तीर्थंकर – जैनत्व के कल, आज और कल’* बनकर तैयार हो गई है। इस फ़िल्म का निर्देशन पटना/जयपुर के राजेंद्र जैन ने किया है और इसे दिवाली के बाद देशभर के 100 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। अहिंसा जिन मोशंस पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस 2 घंटे 35 मिनट की भव्य फ़िल्म में 24 तीर्थंकरों की जीवन यात्रा, उनके उपदेश, संयम और अहिंसा के सिद्धांतों का सजीव चित्रण किया गया है। फ़िल्म में जैन धर्म की सम्पूर्ण गाथा को आधुनिक एनिमेशन तकनीक के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस फ़िल्म में देश के 70 से अधिक प्राचीन जैन मंदिरों एवं तीर्थ स्थलों का अद्भुत दृश्यांकन किया गया है। इसकी शूटिंग राजस्थान के 8 प्रमुख स्थलों सहित देशभर के 36 स्थानों पर संपन्न हुई। पटकथा जयपुर की जया जैन, एवं पटना की डॉ गीता ने लिखी है, सिनेमैटोग्राफी मुंबई के अन्नू कुमार, संगीत बिहार के बबलू मिश्रा तथा स्वर जयपुर के पुनीत गुप्ता और साधना रावल के हैं। फ़िल्म में विदेह क्षेत्र, जंबूद्वीप, त्रिलोक, समोसरण और अवरार्पिणी–उत्तरार्पिणी काल का शास्त्रसम्मत चित्रण किया गया है। पहली बार इसमें णमोकार महामंत्र का फ्यूजन तथा सम्मेद शिखर का भव्य दृश्यांकन प्रस्तुत किया गया है। विशेष बात यह है कि फ़िल्म में दिगंबर और श्वेतांबर दोनों ही परंपराओं के महान संतों, मुनियों और आचार्यों के विचारों को शामिल किया गया है। निर्देशक राजेंद्र जैन के अनुसार *‘तीर्थंकर’ सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि जैन दर्शन, संस्कृति और अहिंसा की आत्मा का अनुभव कराने का प्रयास है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को जैन धर्म की समृद्ध परंपरा से जोड़ना और उसके मूल्यों को आधुनिक माध्यम से पहुँचाना है।* फ़िल्म के रिसर्च कार्य में भरत जैन, नितिन जैन सहित 19 लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  
           

0 Response to "देश की पहली एनिमेटेड फ़िल्म ‘तीर्थंकर’ तैयार प्रीमियर शो पटना में- दीपावली के बाद 100 सिनेमाघरों में होगी रिलीज़** "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article