
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद राजहंस और आयुषी को अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद राजहंस और आयुषी को अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि |
पटना निवासी शिक्षाविद राजहंस सिंह और आयुषी सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया। यह उपाधि इन्हें नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित, इंडिया हैबिटैट सेंटर सभागार में आयोजित वर्ल्ड रिसर्चस कॉन्क्लेव एंड फेलिसिएशन के नेशनल समिट 2023 में दिया गया| इन दोनों को यह उपाधि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय की ओर से बिहार के शिक्षा में विकास और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उनके प्रयासों के फलस्वरूप दी गई है। यह इस विश्वविद्यालय की ओर से किसी बिहारी को मिलने वाली पहली उपाधि है।
बताते चलें कि राजहंस और आयुषी सिंह को शिक्षा के हीं क्षेत्र में वर्ष 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था जो कि किसी बिहारी को शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार था। वर्ल्ड रिसर्चस कांक्लेव 2023 के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के 2 दर्जन से अधिक चिकित्सकों, शिक्षाविदों, उद्यमियों और समाजसेवियों को भी डॉक्टरेट की उपाधि दी गई|
इस अवसर पर श्री राजहंस सिंह ने कहा कि यह उपाधि हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है और देश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिन प्रमुख हस्तियों को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है उनसे पहले की तुलना में और बेहतर ढंग से अपने क्षेत्र में कार्य कर देश का नाम रौशन करने की अपेक्षा है।
इस अवसर पर श्रीमती आयुषी सिंह ने कहा ऐसे सम्मान आप को प्रोत्साहित करते हैं और समाज के लिए निरंतर कार्य करते रहने के आपके संकल्प को और बल देते हैं|
राजहंस सिंह और आयुषी सिंह पिछले 10 वर्षों से बिहार में हर स्तर पर शिक्षा और शिक्षण के विभिन्न कार्यों से जुड़े हुए हैं|
0 Response to "राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद राजहंस और आयुषी को अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि"
एक टिप्पणी भेजें