-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

रूडी जी का बयान बिहार भाजपा में चल रहे अंतर्कलह का प्रमाण - उमेश सिंह कुशवाहा

रूडी जी का बयान बिहार भाजपा में चल रहे अंतर्कलह का प्रमाण - उमेश सिंह कुशवाहा


रूडी जी का बयान बिहार भाजपा में चल रहे अंतर्कलह का प्रमाण - उमेश सिंह कुशवाहा

       मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा में चल रहे खींचतान पर बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार भाजपा अंदरूनी तौर पर कई खेमों में बंट चुकी है। मुख्यमंत्री पद की महत्वकांक्षा में भाजपा के नेता आपस में ही रस्साकस्सी कर रहे हैं परन्तु यह हसीन सपना कभी साकार नहीं होने वाला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ गिरिराज सिंह जी मुख्यमंत्री पद को लेकर सम्राट चैधरी के नाम पर नारे लगवा रहे हैं और दूसरी तरफ छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी जी भरे मंच से खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर रहें हैं। भाजपा में यह उठापटक इस बात को दर्शाता है कि पार्टी भीषण अंतर्कलह से ग्रसित हो चुकी है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके सांसद और केंद्रीय मंत्री जनता से सम्बंधित आधारभूत सुविधाओं और उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाए व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के नशे में मदहोश हो चुकें हैं। जो लोग मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश कर रहे हैं उन्हें पहले इस बात का हिसाब देना चाहिए कि उन्होंने सांसद रहते अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास सम्बंधित कौन से काम किए? और उनके क्षेत्र की जनता को इतने वर्षों में क्या-क्या लाभ मिला? ये वही रूडी जी हैं जिन्होंने कोरोना के भीषण महामारी के दौरान भी 30 से अधिक सरकारी एम्बुलेंस को पर्दे से ढककर रखने का काम किया था और आज खुद को गरीबों का नेता बता रहे हैं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करनी चाहिए कि कल ही उनके संसदीय क्षेत्र अंतर्गत एतिहासिक धर्म स्थली सिमारिया घाट पर 115 करोड़ की लागत से श्राद्धलुओं के लिए स्नान घाट एवं अन्य उपयोगी कार्य हेतु मा0 मुख्यमंत्री ने योजना का आधार शिला रखा हैै।

प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि बीतें दिनों रूडी जी बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कह रहें थे कि अगर राज्य सरकार जमीन आवंटित करें तो हर जिले में एक एयरपोर्ट का निर्माण होगा। यह व्यक्त देने से पहले उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा शाषित गुजरात और उत्तरप्रदेश में क्या हर जिले में एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है? अगर नहीं हुआ तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

       बिहार होशियार जनता ऐसे लोगों से भलीभांति परिचित हैं। अनावश्यक बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।


0 Response to "रूडी जी का बयान बिहार भाजपा में चल रहे अंतर्कलह का प्रमाण - उमेश सिंह कुशवाहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article