-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

चिराग पासवान ने बिहार दिवस 2023 और हिन्दी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी

चिराग पासवान ने बिहार दिवस 2023 और हिन्दी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी

 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने देश-दुनिया के कोने-कोने में रहकर बिहारी प्रतिभा का परचम लहरा रहे सभी बिहारी भाइयों को बिहार दिवस 2023 और हिन्दी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान और बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ने ट्वीट कर अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री चिराग ने बिहार दिवस पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार। मेरा गुरूर, मेरा अभिमान। गर्व से कहो हम बिहारी हैं। “बिहार दिवस“ की आप सभी बिहारवासियों को अनंत शुभकामनाएं।

हिन्दी नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए श्री चिराग ने ट्वीट में लिखा, आप सभी को चैत्र नवरात्रि एवं नव-वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नव संवत्सर आप सभी के लिए मंगलमय हो और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।

                                         

0 Response to "चिराग पासवान ने बिहार दिवस 2023 और हिन्दी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article