-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

इनर व्हील क्लब पटना ने खगौल रामनगर कुष्ठाश्रम में बच्चों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया

इनर व्हील क्लब पटना ने खगौल रामनगर कुष्ठाश्रम में बच्चों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया

 

 इनर व्हील क्लब पटना ने खगौल रामनगर कुष्ठाश्रम में बच्चों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। 

इस कार्यक्रम को क्लब की सदस्या सोनी सिन्हा के सहयोग से किया। क्लब की अध्यक्षा अमृता झा ने बताया कि क्लब अपने सदस्यों के सहयोग से लगातार इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है। 

निवर्तमान अध्यक्षा उषा सिन्हा ने बताया कि रामनगर कुष्ठाश्रम से इनर व्हील क्लब पटना लगातार जुड़ा हुआ है और समय समय पर अनेक कार्यक्रम के माध्यम से उनकी ज़िंदगी में सकारात्मक परिवर्तन की अपेक्षा करता है। 

मौके पर निवर्तमान अध्यक्षा उषा सिन्हा, कुमकुम वैश्यकर, सोनी सिन्हा और संजुला उपस्थित थी।

0 Response to "इनर व्हील क्लब पटना ने खगौल रामनगर कुष्ठाश्रम में बच्चों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article