
कांग्रेस ने मछुआरा समाज के हितों का हमेशा रखा है ख्याल: डॉ मदन मोहन झा
![]() |
कांग्रेस मछुआरा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न
कांग्रेस ने मछुआरा समाज के हितों का हमेशा रखा है ख्याल: डॉ मदन मोहन झा
पटना 26 सिंतबर 2021
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू से मछुआरा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में राज्य में मछुआरा समाज को हाशिये पर रखा गया है। मछुआरा समाज के भलाई के लिए कांग्रेस पार्टी ने राज्य में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संघर्षशील चेयरमैन की नियुक्ति की है।
मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष जन्मोत्री ममता निषाद ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से समाज के शोषित वंचित वर्ग के बेहतरी के लिए कार्य किया है। पार्टी मछुआरा समाज के हितों की चिंता करती है और हमेशा से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मछुआरा समाज के लिए काम किया है।
इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से बिहार कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह सहित मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण एवं प्रमुख नेता मौजूद रहें।
0 Response to "कांग्रेस ने मछुआरा समाज के हितों का हमेशा रखा है ख्याल: डॉ मदन मोहन झा "
एक टिप्पणी भेजें