आज ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन बिहार प्रदेश कमेटी के द्वारा पटना के आई एम ए हॉल में नेशनल लाइब्रेरियन डे के अवसर पर राज्य स्तरीय लाइब्रेरी साइंस के छात्रों का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया
advertisement
जिसमें राज्य भर के लाइब्रेरी साइंस के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री सुमित कुमार सिंह ने सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा हम अपने अस्तर से राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंजीनियरिंग कॉलेज में लाइब्रेरियन की बहाली हो इसके लिए मैं प्रयास करूंगा एवं लाइब्रेरी साइंस के छात्रों को हर संभव मदद करने की बात कही वही विशिष्ट अतिथि के रुप में बिहार विधानसभा में पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष सुदामा प्रसाद जी ने कहा लाइब्रेरी साइंस के महत्व को नकारा नहीं जा सकता किसी भी शिक्षण संस्थान का आत्मा लाइब्रेरी होता है
 |
Advertisement |
 |
Advertisemen |
इसलिए सरकार को भी चाहिए कि राज्य में रिक्त पड़े लाइब्रेरियन के पदों को जल्द भरा जाए उन्होंने यह भी कहा हर संभव बिहार विधानसभा में भी लाइब्रेरियन की आवाज को उठाऊंगा वही रितु जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाइब्रेरी साइंस के महत्व को बताया इस कार्यक्रम में राज्यभर से आए हुए लाइब्रेरी साइंस के छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के द्वारा लाइब्रेरी साइंस के छात्रों को सम्मानित किया गय
 |
Advertisement |
 |
Advertisement |
वही एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने राज्यभर से आए हुए लाइब्रेरी साइंस के छात्रों को धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता सागर उपाध्याय के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुदा बख्श लाइब्रेरी के अफरोज अहमद पटना जिला अध्यक्ष विवेक कुमार लोकेश कुमार सिंह हर्षित राज मनीष कुमार अनंत सिंह भास्कर सिंह राहुल मंडल इन सब छात्रों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया
 |
Advertisement |
 |
Advertisement |
 |
Advertisement |
0 Response to "ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन द्वारा नेशनल लाइब्रेरियन डे के अवसर पर राज्य स्तरीय लाइब्रेरी साइंस के छात्रों का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया"
एक टिप्पणी भेजें