-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

महंगाई के खिलाफ आज राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ आज राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन


महंगाई के खिलाफ आज राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन 

==========================

पटना 18 जुलाई 2021 ; दिन पर दिन बढ़ती जा रही महँगाई के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा घोषित आन्दोलनात्मक कार्यक्रम के तहत आज राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। आन्दोलन के अगले चरण में कल सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement 


           पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। 

Advertisement


        पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोधस्वरूप अनेक जगहों पर प्रदर्शनकारी बैलगाड़ी पर बैठकर और ठेलों के उपर बाइक रखकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। अनेक जगहों पर प्रदर्शनकारी अपने सर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर बिरोध जता रहे थे।

                  राजद प्रवक्ता ने राज्यव्यापी प्रदर्शन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बताते हुए कहा कि आज के बिरोध प्रदर्शन में आम लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन में जिस प्रकार लाखों-लाख लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी हुई है उससे स्पष्ट है कि महंगाई को लेकर आम लोगों मे भारी आक्रोश है। 

Advertisement 



          राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार महंगाई के खिलाफ आन्दोलन के अगले चरण में कल 19 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर बैलगाड़ी, ठेला और खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। 

               

 

0 Response to "महंगाई के खिलाफ आज राजद का राज्यव्यापी प्रदर्शन "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article