-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

मंदिरी नाला निर्माण की तकनीकी बाधाएं दूर, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य..उपमुख्यमंत्री*

मंदिरी नाला निर्माण की तकनीकी बाधाएं दूर, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य..उपमुख्यमंत्री*

 

 राजधानी पटना स्थित मंदिरी नाला निर्माण कार्य हेतु तकनीकी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत मंदिरी नाला निर्माण का कार्य शीघ्र ही शुरू होगा।

      उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 67 करोड़ की लागत से बनने वाले मंदिरी नाला की कुल लंबाई 1289 मीटर एवं चौड़ाई 9 मीटर होगी। मंदिरी नाला इनकम टैक्स गोलम्बर से शुरू होकर बांस घाट स्थित काली मंदिर तक जाएगा। इसके निर्माण हो जाने से बेली रोड और अशोक राजपथ आसानी से जुड़ जाएगा तथा यातायात सुगम होगा। साथ ही, मंदिरी के इलाके में नाला के किनारे आवासित लोगों को स्वच्छ एवं हाइजेनिक वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मंदिरी नाला निर्माण के क्रम में वेंडिंग जोन, बेहतर लाइटिंग एवं लैंडस्कैपिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। बिजली के तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे।

      गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत पटना शहर चयनित है। इसी के क्रम में मंदिरी नाला विकास के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 19 वीं बोर्ड मीटिंग में मंदिर नाला प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन स्मार्ट सिटी मिशन फंड करने की अनुमति प्रदान की गई है। मंदिरी नाला निर्माण के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु क्रियान्वयन एजेंसी एनपीसीसी को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के आदेश दिए गए हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह- नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करने एवं पथ निर्माण मंत्री-सह- बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नितिन नवीन की सार्थक पहल से मंदिरी नाला विकास के कार्य में तेजी से प्रगति हुई है।

     उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  लोगों की नगरीय सुविधाओं की बेहतरी हेतु बिहार सरकार लगातार प्रयासरत है। स्मार्ट सिटी योजना के माध्यम से पटना शहर के नागरिकों का चहुंमुखी विकास, लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, रोजगार के अवसर तथा सभी के लिए विशेष तौर से गरीबों एवं वंचितों की आय में वृद्धि के साधन उपलब्ध हो सकेंगे।

0 Response to "मंदिरी नाला निर्माण की तकनीकी बाधाएं दूर, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य..उपमुख्यमंत्री* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article