-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

इनर व्हील क्लब पटना ने अपना 21 वां पदस्थापन  दिवस मनाया

इनर व्हील क्लब पटना ने अपना 21 वां पदस्थापन दिवस मनाया

 

दिनांक 31 जुलाई को इनर व्हील क्लब पटना ने अपना 21 वां पदस्थापन  दिवस मनाया। इस अविस्मरणीय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती एन विजयलक्ष्मी (प्रिंसिपल सेक्रेटरी, बिहार सरकार), और विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री उपेंद्र नारायण विद्यार्थी, चेयरमैन टी बी असोसिएशन बिहार और डॉ अर्चना मिश्रा उपस्थित थे। 



मुख्य अतिथि एन विजय लक्ष्मी ने बताया कि वो पूर्व में रोटरी की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया और भविष्य में इनर व्हील से जुड़े होने की बात भी कही। और कैंसर पेशेंट के लिए प्री और पोस्ट कोविड किट का उद्घाटन किया। 



उपेंद्र नारायण जी ने मुख्य अतिथि का विशेष परिचय दिया। 

दीप प्रज्वल्लन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

पूर्व अध्यक्षा उषा सिन्हा जी ने वर्तमान अध्यक्षा को कॉलर पहना कर पदस्थापन का कार्य किया।   सचिव श्रुति राम , पूर्व कोषाध्यक्ष कंचन कुमारी,आई एस ओ कविता सिन्हा, पूर्व एडिटर संध्या सिन्हा ने सत्र 20-21 की अपनी रिपोर्ट दी। निवर्तमान अध्यक्षा उषा सिन्हा ने वर्ष 20-21 में मिलने वाले पुरस्कारों के बारे में बताया। डॉ नीना कुमार ने इनर व्हील क्लब के बारे में विस्तार से बताया। 



इस सुअवसर पर 27 नई सदस्याओं ने क्लब को जॉइन किया।

पूर्व अध्यक्षा शोभा सिंह ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। 

वर्तमान अध्यक्षा अमृता झा ने पूरे वर्ष किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। अमृता झा ने पटना शहर को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर पेंट करवाने की जिम्मेदारी स्वयं पर ली है जिस से अपने शहर को सुंदर बनाया जा सके।


 

आज कुछ विशेष कार्यों का उद्घाटन भी किया गया जिसमें स्त्री शक्ति के तहत ई ऑटो का उद्घाटन किया गया जिसमें ऐसी महिलाओं के बनाये सामान को बाजार देने का प्रयास किया जाएगा जिनके पास सामान बेचने को बाजार नही है। 


कैंसर पेशेंट बच्चों के लिए प्री और पोस्ट कोविड किट भी तैयार किया गया है। पाटलिपुत्र जंकशन पर 2 स्ट्रेचर को भी दिया गया है जिससे वहां जरूरतमंद लोगों को दिया जा सके।

क्लब एडिटर डॉ नम्रता कुमारी ने ई बुलेटिन का उद्घाटन भी किया। 



इस मौके पर क्लब की सदस्याओं ने बहुत बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की। जिला एडिटर प्रियका कुमार, क्लब की अध्यक्षा अमृता झा, निर्वतमान अध्यक्षा उषा सिन्हा, उप अध्यक्षा श्वेता झा, सचिव श्रुति राम, कोषाध्यक्ष संध्या सिन्हा, आई एस ओ कविता सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नीना कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप्ति सहाय, पूर्व अध्यक्षा गीता गुप्ता, पूर्व अध्यक्षा पूनम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा विद्या नारायण, पूर्व अध्यक्षा संध्या सरकार, पूर्व अध्यक्षा विभा चरणपहाड़ी, पूर्व अध्यक्षा शोभा सिंह, पूर्व अध्यक्षा कस्तूरी, पूर्व अध्यक्षा माला सहाय, पूर्व अध्यक्षा अंजना भांती और क्लब की अन्य सदस्याएं डॉ माला सिंह, उर्मी, आभा राम, ममता राम, रेखा सिन्हा, दिव्या शर्मा, अमरावती सिंह, वीना गुप्ता, पुष्पा मिश्रा, अंजू गुप्ता, श्वेता प्रसाद , निकिता, कल्पना आदि उपस्थित थी।

0 Response to "इनर व्हील क्लब पटना ने अपना 21 वां पदस्थापन दिवस मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article