राजद नेत्री डॉ. आयशा फातिमा और समाजसेवी यासिर इमाम ने दी इफ्तार की दावत
सोमवार, 16 मार्च 2026
Comment
बिहार शरीफ में रमजान के मुकद्दस महीने की रौनक चारों ओर देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बीती शाम नगर के वार्ड नंबर 13, छज्जू मोहल्ला (पीपड़ अड़ान) में एक भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।यह आयोजन राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आयशा फातिमा और सुप्रसिद्ध समाजसेवी यासिर इमाम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल स्थानीय निवासी, बल्कि वार्ड नंबर 13 और आसपास के मोहल्लों के सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए।मग़रिब की अज़ान से पहले, माहौल पूरी तरह रूहानी नज़र आया। इलाके के वरिष्ठ नागरिकों और मौलानाओं की मौजूदगी में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं।
इसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया।इस मौके पर डॉ. आयशा फातिमा ने कहा कि रमजान का महीना हमें धैर्य और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और मोहब्बत बढ़ती है। वहीं समाजसेवी यासिर इमाम ने सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया और कहा कि खिदमत-ए-खल्क ही सबसे बड़ी इबादत है।
0 Response to "राजद नेत्री डॉ. आयशा फातिमा और समाजसेवी यासिर इमाम ने दी इफ्तार की दावत"
एक टिप्पणी भेजें