-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

दीदीजी फाउउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को मिला सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2022

दीदीजी फाउउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को मिला सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2022


 दीदीजी फाउउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को मिला सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2022

पटना/ नयी दिल्ली,इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाजसेविका और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक

डा. नम्रता आनंद को सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया। 

  अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया है। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। बिहार से एकमात्र उन्हें सम्मानित किया गया डा. नम्रता आनंद को यह सम्मान पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा और पूर्व सासंद महाबल मिश्रा ने दिया। डा. नम्रता आनंद ने यह सम्मान दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन के जेनरल सेकेट्री संदीप स्नेह का शुक्रिया अदा किया है।

      उल्लेखनीय है कि डा.नम्रता आनंद को केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया है। वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया।वर्ष 2021 में डा: नम्रता आनंद ने कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला की स्थापना की। संस्कारशाला के माध्यम से गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का नि.शुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।

0 Response to "दीदीजी फाउउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को मिला सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2022"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article