पैगम्बर मोहम्मद मानवता के दूत विषयक सेमिनार आयोजित
रविवार, 6 सितंबर 2026
Comment
पटना ( गांधी संग्रहालय ,पटना) वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रिलीजियंस एंड नॉलेज द्वारा गांधी संग्रहालय ,पटना में 39 वर्क फाउंडेशन डे मनाया गया। इस कार्यक्रम में " पैगम्बर मोहम्मद मानवता के दूत एवं सर्वधर्म सद्भाव " विषयक सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सैयद इश्तियाक अहमद ने किया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि प्रो. राघवेंद्र सिंह कुशवाहा (निदेशक सोसाइटी ऑफ सोशल ओपिनियन) ,डॉ. ध्रुव कुमार (विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग नालंदा कॉलेज ,बिहारशरीफ , नालन्दा ),सोलोमन घोष (महासचिव सर्वेंट्स ऑफ द नेशन इंडिया),गुरुचरण सिंह आशिक (संस्थापक ग्लोब इंटरफेथ सोसाइटी), मौलाना अनिस रेयाज, रमन सिन्धी ने पैगम्बर मोहम्मद के जीवन और शिक्षा के उन पहलुओं पर प्रकाश डाला ,जो बिना किसी भेदभाव के पूरी मानवता के लिए दया,शांति और मानव कल्याण का संदेश देते है।जोबिया इश्तियाक और अजहान अब्दुल्लाह ने मानवता पर गाना गाया ।
इस अवसर पर रंगकर्मी एवं साहित्यकार डॉ.सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने मोहम्मद साहब पर एककविता कहा । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी एवं शिक्षाविद एजाज हुसैन रचित एवं निर्देशित एकांकी नाटक " ,नशा छोड़ो ,जीवन जोड़ो " का सफल मंचन किया गया। युवा में फैल रही नशा संस्कार के खिलाफ प्रदर्शित नाटक में मो. हम्ज़ा अली एवं मो.नासिर का अभिनय दर्शकों के बीच उच्च कोटि का रहा।जबकि सद्दीक खुर्शीद ,मो. तौसीर, उमर फारुख एवं मो. आरिफ का अभिनय सराहनीय रहा।
0 Response to "पैगम्बर मोहम्मद मानवता के दूत विषयक सेमिनार आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें