-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

आर्यावर्त लोक सेवा संस्थान का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

आर्यावर्त लोक सेवा संस्थान का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

पटना। आर्यावर्त लोक सेवा संस्थान का भव्य शपथ ग्रहण समारोह विरात लाइफ हॉस्पिटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संस्था के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता एवं समाज सेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने, जनहित के कार्यों को बढ़ावा देने तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंजीनियर सुनील कुमार, धनुषधारी जी महाराज एवं जितेन्द्र नीरज सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. ज्ञान रंजन, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. पप्पू कुमार (झारखंड), टेकविरो सॉल्यूशंस के निदेशक रोहित कुमार, श्री कमल चरण जी महाराज एवं श्री पशुराम पाण्डेय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह में आर्यावर्त लोक सेवा संस्थान के प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री पी.के. चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रेणु देवी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री कुंदन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री जनार्दन प्रसाद तथा राष्ट्रीय मंत्री श्री किशोर कुमार दास सहित श्री पवन पांडे, श्री पिंटू पांडे एवं श्री संजय पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार एवं ठाकर अंकित सिंह सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आर्यावर्त लोक सेवा संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा एवं सहायता पहुँचाना है। संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, जनसेवा एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सदस्य आपसी समन्वय एवं समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि संस्थान के सेवा कार्यों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।
समारोह का समापन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा समाज सेवा, जनहित एवं संस्थान के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए किया गया।

0 Response to "आर्यावर्त लोक सेवा संस्थान का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article