-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

पटना में भारत जोड़ो अभियान के तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन

पटना में भारत जोड़ो अभियान के तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन


*पटना में भारत जोड़ो अभियान के तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन*

*बिहार में विशेष गहन पुनरिक्षन (SIR) के फर्ज़ीवाड़े का पर्दाफ़ाश करने के लिए अनेक स्तरों पर जनसुनवाई का आयोजन करने का निर्णय*

आज पटना के ब्रज किशोर स्मारक प्रतिष्ठान में भारत जोड़ो अभियान के तीसरे वार्षिक अधिवेशन का जोरदार समापन हुआ। इस दो दिवसीय अधिवेशन में देश के 17 राज्यों से 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अधिवेशन के छह सत्रों में लोकतंत्र और संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक देशव्यापी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

अधिवेशन में भारत जोड़ो अभियान की पिछले एक साल की गतिविधियों पर रिपोर्ट पेश की गई। कई राज्यों मे चुनावी हस्तक्षेप के अलावा भारत जोड़ो अभियान ने देश भर में “संघर्ष और निर्माण” का काम किया। पिछले एक माह से बिहार में चल रहे मतदाता पुनरिक्षण पर भारत जोड़ो अभियान ने जमीन से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया, और सर्वे, जन-सुनवाई, मीडिया के माध्यम से वास्तविक हकीकत को देश के सामने रखा।

अधिवेशन में भारत जोड़ो अभियान की आगे की कार्ययोजना बनाई गई। बिहार में विशेष गहन पुनरिक्षन (SIR) के फर्ज़ीवाड़े का पर्दाफ़ाश करने के लिए अनेक स्तरों पर जनसुनवाई का आयोजन करने, वोट की चोरी के खिलाफ जन जागरण और लोकतांत्रिक प्रतिरोध को मजबूत करने, और कोर्ट कचहरी की लड़ाई में सहयोग करने की योजना बनाई गई। अधिवेशन में बिहार और आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ काम करने, देश के ज्वलंत सवालों पर जन-आंदोलनों का हाथ मजबूत करने, जाति जनगणना के पक्ष में अभियान चलाने, और सांस्कृतिक और वैचारिक संघर्ष को तेज करने के लिए राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक विरासत के सकारात्मक पहलू को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। 

अधिवेशन में भारत जोड़ो अभियान की नई कार्यकारणी का गठन हुआ। योगेंद्र यादव, अजीत झा, विजय महाजन और उल्का महाजन को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संयोजक के रूप में चुना गया। वहीं नदीम खान, प्रो सुकुमार और डॉ वसु को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर चुना गया। 

*भारत जोड़ो अभियान की ओर से: योगेंद्र यादव, विजय महाजन, अजीत झा, अविक साहा, नदीम खान*

*भारत जोड़ो अभियान बिहार की ओर से: शाहिद कमाल, कामायनी स्वामी, ऋषि आनंद, उमेश शर्मा*

0 Response to "पटना में भारत जोड़ो अभियान के तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article