पटना हाई कोर्ट मज़ार पर बिहार NCP ने चढ़ाई चादर, प्रदेश में अमन-चैन की मांगी दुआ
रविवार, 30 अगस्त 2026
Comment
आज पटना हाई कोर्ट परिसर स्थित हज़रत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैहि के सालाना उर्स के मुबारक मौके पर बिहार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की ओर से मज़ार शरीफ पर अकीदत के फूल और चादर पेश की गई। यह चादरपोशी मुख्य रूप से बिहार एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं इरशाद रहमान एवं शमशाद रहमान के नेतृत्व में की गई।चादरपोशी के रस्म के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सूफी संत के आस्ताने पर सिर झुकाकर बिहार की तरक्की, खुशहाली और पूरे देश व राज्य में आपसी भाईचारे और अमन-ओ-चैन के लिए मन्नतें मांगी और विशेष दुआ की।
इस रूहानी और पावन मौके पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चादरपोशी के दौरान मुख्य रूप से इरशाद रहमान, शमशाद रहमान, आदिल खान, इंद्रजीत सिंह, मोहम्मद अली, कुमार गौरव, अफरोज आलम, राजेश कुमार वर्मा, अजय राम, नौशाद आलम, सुजीत सिंह, मोहम्मद शाहबाज़ अहमद और आर्यन सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उर्स के मौके पर मज़ार परिसर में जायरीनों और अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखी गई।
0 Response to "पटना हाई कोर्ट मज़ार पर बिहार NCP ने चढ़ाई चादर, प्रदेश में अमन-चैन की मांगी दुआ"
एक टिप्पणी भेजें