पटना महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा का गुरु गोविंद सिंह सेक्टर में भव्य स्वागत
रविवार, 24 मई 2026
Comment
पटना महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा के सम्मान में आज गुरु गोविंद सिंह सेक्टर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस बैठक सह सम्मान समारोह में गुरु गोविंद सिंह सेक्टर के सभी पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु गोविंद सिंह सेक्टर के अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने की, जबकि मंच का सफल संचालन श्री संजय कुमार ने किया।इस अवसर पर पटना महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा का माला पहनाकर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।
इस गरिमामयी बैठक में मुख्य रूप से पटना महानगर के उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार, राजकुमार पटेल, अंजनी पटेल, धर्मेंद्र पटेल, वार्ड अध्यक्ष प्रदोष कुमार, कंधई पटेल, राम उजागर बिंद, उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार और शिवप्रसाद मेहता उपस्थित रहे। इनके अलावा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, महानगर महासचिव हसन अली और पटना महानगर प्रवक्ता श्री अनंत अरोड़ा सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "पटना महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा का गुरु गोविंद सिंह सेक्टर में भव्य स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें