विदेश यात्रा की उपलब्धि बताएं प्रधानमंत्री मोदी जी:- राजद
गुरुवार, 21 मई 2026
Comment
राजदके पूर्व विधायक डा0 रामानुज प्रसाद एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के विदेश दौरे से वापस लौटने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की आपने दूसरे लोगों को विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी थी और उसी दिन विदेश पांच देशों के यात्रा पर आप निकल गए देश के लोगों ने समझा कि मोदी जी कोई बड़ा निवेश या कहें कि देश को कोई बड़ा फायदा होने वाला है इस कारण अपने विदेश यात्रा किया जिन-जिन देशों की अपने यात्रा किया उनसे क्या प्राप्ति हुई मोदी जी को देश की जनता को बतलाना चाहिए देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि हमारे प्रधानमंत्री जी के विदेश दौरा से हमारे देश को कितना फायदा हुआ है क्योंकि हमारे देश में आपके विदेश यात्रा में दो ही देश की चर्चा ज्यादा रहा एक नार्वे और दूसरा इटली जिसमें लोगों को लग रहा है की उनके विदेश यात्रा से देश को फायदा नहीं बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्य की नार्वे में अब मानना हुई है तथा उनके विदेश यात्रा एक सफल पिकनिक यात्रा तो नहीं जिसमें मेलोडी और मेलोनी ही हैं क्या आपकी विदेश यात्रा सिर्फ चॉकलेटी थी?
0 Response to "विदेश यात्रा की उपलब्धि बताएं प्रधानमंत्री मोदी जी:- राजद"
एक टिप्पणी भेजें