बिहार में अपराध और अपराधियों को रोकने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है; और राजनीतिक हितों के लिए शासन और प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है: एजाज अहमद
रविवार, 24 मई 2026
Comment
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा अपराध और अपराधियों को रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल है, ऐसा लगता है कि शासन और प्रशासन को पंगु बनाकर राजनीतिक हित साधने के लिए कार्य हो रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि शासन और प्रशासन का अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में नाकामी साफ दिखाई दे रही है। और सरकार का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है।
इन्होंने आगे कहा कि कल तक जिन लोगों के यहां पुलिस छापेमारी करती थी, आज उन्हीं के इशारे पर दूसरे लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है। लेकिन पुलिस को छापामारी से पहले स्वयं अपनी तलाशी देनी पड़ रही है ,यह सरकार के इकबाल के खत्म होने का स्पष्ट संकेत है।”
एजाज ने आरोप लगाया कि राज्य में राज्य में कानून और व्यवस्था के नाम पर जिस तरह की नीति अपने जा रही है, वहां न्याय की उम्मीद करना मुश्किल है , क्योंकि पुलिस का काम है अपराधियों को पकड़ना और अपराधियों पर करवाई साक्ष्य के आधार पर न्यायपालिका सजा मुकर्रर करवाती है। और अपराधी को पकड़ने का काम पुलिस और प्रशासन का है, लेकिन सरकार में बैठे हुए लोग अपनी वाह वाही के लिए वैसे तरीके अपना रहे हैं जो कानून और संविधान में किसी को भी अधिकार नहीं है। और इस तरह की व्यवस्था कहीं ना कहीं कानून के राज को कमजोर करने वाली व्यवस्था है। जब सरकार के मुखिया ही इस तरह के मामले को सही ठहराएंगे तो फिर न्याय न्यायपालिका का क्या मतलब रह जाएगा और इस तरह के कार्यों से व्यवस्था कमजोर होती है क्योंकि सभी का कार्य करने का व्यवस्था संविधान में निहित है और उसी के अंतर्गत सभी अपने-अपने कार्यों का निर्वहन करते हैं।
इन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आरजेडी प्रवक्ता ने प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित करने और सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की।
0 Response to "बिहार में अपराध और अपराधियों को रोकने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है; और राजनीतिक हितों के लिए शासन और प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है: एजाज अहमद "
एक टिप्पणी भेजें