-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई

पटना सिटी 21 मई। दो दिवसीय पंडित दिन दयाल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर की बैठक पटना सिटी मरची स्थित ऊषा रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता संचालन विनय केसरी धन्यवाद ज्ञापन सुरेश सिंह पटेल ने किया ।

मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि आगामी 23_ 24 मई को पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 23 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। रविवार 24 मई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समापन भाषण करेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में पटना महानगर के जिला पदाधिकारी, चारों विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।
बैठक में स्थानीय विधायक रत्नेश कुशवाहा ने होने वाले तैयारी की समीक्षा की।
बैठक में पटना महानगर के प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार,महामंत्री मनोज सिंह, अजीत लाली, राजेश साह, सुजीत कुशवाहा, सन्नी यादव, स्मिता रानी, सीता सिंहा, पार्षद विनय कुमार बाला, संतोष चौरसिया, राजेश प्रताप, सुभाष खत्री सहित कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

0 Response to "दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article