
पटना प्रमंडल स्तरीय‘‘तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022-23’’
पटना प्रमंडल स्तरीय‘‘तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022-23’’
पटना-16 मार्च 2023। शिक्षा विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, तथा बिहार राज्य ख्ेाल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा गुरूवार से प्रारम्भ हुई तीन दिवसीय (16 से 18 मार्च 2023) पटना प्रमंडल स्तरीय ‘‘तरंग मेधा स्पोटर््स उत्सव 2022-23’’ के पहले दिन पटना जिला के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम करते हुए बालकों के एथलेटिक्स स्पर्धा में 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीता वही कबड्डी के बालिका वर्ग में पटना ने नालंदा को 64-33 अंको से पराजीत कर खिताब भी अपने नाम किया।
पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल में पटना की बालिकआंे ने प्रारम्भ से ही दबदबा कायम रखते हुए हाफ टाईम तक स्कोर 42-12 था।
इससे पूर्व प्रतियोगता का विधिवत् उद्घाटन जिला पदाधिकारी, पटना डा0 चन्द्रशेखर सिंह ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर किया। उन्होनें खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में खेल भावन एवं अनुशासन के साथ भाग लेने का संदेश देते हुए अपने प्रदर्शन से राज्य एवं देश का नाम रौशन करने का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त, पटना तनय सुल्तानिया, उपस्थित थे। साथ ही जिला खेल पदाधिकारी, पटना श्री ओम प्रकाश भी मंचासीन थे। उद्घाटन अवसर पर पटना प्रमंडल के सभी 6 जिलो से चयनित खिलाड़ियों ने आकर्षक धुन पर मार्च पास्ट किया। आज सम्पन्न हुए विजेता खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक-सह-सचिव, पंकज कुमार राज ने मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरूस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत उप निदेशक शा0शि0 पटना प्रमंडल पटना राजेन्द्र कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया । धन्यवाद ज्ञापन श्री अभिषेक कुमार, एन0आई0एस0 प्रशिक्षक-सह-संयोजक ने किया। सभी प्रतिभागियों को पटना जिला की कबड्डी खिलाड़ी शालु कुमारी ने खेल भावन, अनुशासन एवं नियमों के अनुपालन करने की शपथ दिलायी।
एथलेटिक्स बालक वर्ग में आज सम्पन्न हुए विभिन्न् स्पर्धाओं का परिणाम निम्न है:-
आयु वर्ग अंडर 12 बालक
60 मी0 1 अंकित कुमार पटना 2 मो0 समीर राज पटना 3 अंश राज नालंदा
300 मी0 1 राजा नट बक्सर 2 मिथिलेश कुमार पटना मोनु कुमार नालंदा
लम्बीकूद 1 संदीप कुमार भोजपुर 2 नीतीश कुमार रोहतास 3.रवि प्रकाश मौर्या कैमूर
लेदर डयूजबॉल 1 प्रिंस कुमार पटना 2 अभिषेक कुमार नालंदा 3 विकास कुमार रोहतास
आयु वर्ग अंडर 14 बालक
100 मी0 1 रूपेश कुमार बक्सर 2 ज्ञान भरद्ववाज भोजपुर 3 अमीर कुमार नालंदा
800 मी0 1 सन्नी कुमार नालंदना 2 विवेक कुमार रोहतास 3 अरबाज अंसारी रोहतास
ऊँचीकूद 1 दीपक कुमार भोजपुर 2 आयुष कुमार बक्सर 3 साहिल कुमार नालंदा
लम्बीकूद 1 विशाल कुमार रोहतास 2 अमीर कुमार नालंदा 3 आनंद कुमार बक्सर
बॉल थ्रों 1 अभिजीत कुमार भोजपुर 2 सुरज कुमार पटना, 3 रूप अजम कैमूर
आयु वर्ग अंडर 17 बालक
100मी0 1 सागर प्रकाश पटना 2 शशीकांत कुमार भोजपुर 3 मो0 एजाज बक्सर
800मी0 1 विक्की कुमार नालंदा 2 संजीत कुमार पटना 3 मंजीत कुमार नालंदा
ऊँचीकूद 1 मिथिलेश कुमार रोहतास 2 मंजीत कुमार नालंदा 3 अमित कुमार पटना
गोला फेक 1 शशीकांत कुमार भोजपुर 2 विवेक कुमार रोहतास 3 अंकित राज रोहतास
लम्बीकूद 1 भोलू यादव कैमूर 2 इशु कुमार रोहतास 3 नीतीश कुमार कैमूर
0 Response to "पटना प्रमंडल स्तरीय‘‘तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022-23’’ "
एक टिप्पणी भेजें